मेरी पॉलिसी मेरे हाथ योजना का होगा शुभारंभ, सीएम शिवराज और केंद्रीय कृषि मंत्री फसल बीमा पॉलिसी वितरण अभियान का इंदौर से करेंगे शुरुआत

By सुयश भट्ट | Feb 26, 2022

भोपाल। केंद्र की मोदी सरकार की योजना ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’ अभियान का आज से आगाज हो रहा है। यह अभियान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल बीमा पालिसी वितरण शुरू हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:मिर्ची बाबा और पूर्व मंत्री ने बंद कमरे में की चर्चा, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दूर की गलतफहमी 

आपको बता दें ‘मेरी पॉलिसी, मेरे हाथ’ अभियान एक अनूठी पहल है। जिसके अंतर्गत पीएमएफबीवाई  में नामांकित किसानों को ग्राम पंचायत ग्राम स्तर पर विशेष शिविरों के माध्यम से फसल बीमा पॉलिसियों की हार्ड कॉपी वितरित की जाएगी।

दरअसल प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 6 साल पूरे होने पर मोदी सरकार आज से एक खास अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत किसानों को फसल बीमा पॉलिसी की हार्ड कॉपी सौंपी जाएगी। हाल ही में इस संबंध में जानकारी देते हुए नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा था कि ये एक महाअभियान है, जो पूरे देश में शुरू होने जा रहा है। हम PMFBY के पॉलिसी दस्तावेजों को किसानों के हाथ में देंगे।

प्रमुख खबरें

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया

Palghar Court ने अस्पताल तोड़फोड़ मामले में Shiv Sena MLA के बेटे समेत छह की जमानत खारिज की

Begusarai में जीविका कार्यकर्ता से दुष्कर्म, SIT गठित कर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा