CM शिवराज ने ग्वालियर को दी बड़ी सौगात, कहा - यह है विकास का स्वर्णिम काल

By सुयश भट्ट | Feb 22, 2022

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को ग्वालियर वासियों को 74.95 करोड़ के विकास कार्यो की सौगात है। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ग्वालियर में बने संयुक्त राजस्व भवन, जिला पंचायत भवन, वीर सावरकर सरोवर जीर्णोद्धार और  म्यूजिकल फाउंटेन का लोकार्पण किया।

इसे भी पढ़ें:कबूतरों को लेकर पड़ोसियों में हुआ आपसी विवाद, मामला पहुंचा थाना 

उन्होंने कहा कि 65 करोड़ 49 लाख रुपए की लागत से तैयार संयुक्त राजस्व भवन से जनता को सुविधा होगी। वहीं 5 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत तैयार वीर सावरकर उद्यान म्यूजिकल फाउंटेन मनोरंजन, आनंद का केंद्र होगा। वहीं 3 करोड़ 71 लाख रुपए की लागत से जिला पंचायत भवन तैयार किया गया। ग्वालियर के विकास के साथ-साथ आर्थिक उन्नति के लिए भी हम निरंतर कार्य कर रहे हैं।

इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कारगिल शहीद नरेंद्र सिंह राणा की प्रतिमा का अनावरण किया है। ग्वालियर शहर हुरावाली तिराहा पर लगी है शहीद राणा की प्रतिम।  राणा करगिल युध्द में शहीद हुए थे। सिंधिया ने इस दौरान शहीद राणा की पत्नी यशोदा राणा का भी सम्मान किया।

प्रमुख खबरें

Middle East Escalation | ईरान का नामोनिशान मिटा देगा, अमेरिका-ईरान में आर-पार की जंग, Donald Trump बड़ा कांड करने की फिराक में!!!

बहराइच के कतर्नियाघाट में तेंदुए के हमले में सो रहे युवक की मौत

यूक्रेन पर रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों में भारतीय नागरिक समेत 12 लोगों की मौत

कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 19 आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कीं