CM शिवराज ने ब्यूरोक्रेसी पर कसा तंज, कहा - मंत्रालय में बैठ जाओ तो दिखती है रंगीन पिक्चर

By सुयश भट्ट | Sep 22, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के बाद अब सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी ब्यूरोक्रेसी पर तंज कसा है। ब्यूरोक्रेसी को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगर मंत्रालय में बैठ जाओ तो रंगीन पिक्चर दिखा दी जाती है कि साहब सब आनंद ही आनंद है। लेकिन जब फील्ड में जाओ तो जनता से मिलकर पता चलता है कि आनन्द कहाँ तक पहुँचा है।

उन्होंने कहा कि- मुख्यमंत्री की आँख का इशारा देखकर काम होता है। सीएम जिसपर फोकस कर ले वहीं विकास तेजी से होता। विकास सभी जगह, सही समय पर और पर्याप्त मात्रा में पहुंचनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:CM शिवराज रहेंगे दिल्ली दौरे पर, राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई मंत्रियों से करेंगे मुलाकात 

दरअसल वाणिज्य सप्ताह आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाया जा रहा है। 22 सितम्बर से 30 सितम्बर तक इसका आयोजन होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते,उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव,ओमप्रकाश सकलेचा भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी