उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज की खंडवा को बड़ी सौगात,वितरण करेंगे 627 करोड़ रुपये की सहायता राशि

By सुयश भट्ट | Aug 28, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा उपचुनाव से पहले खंडवा को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शनिवार को खंडवा में प्रधानमंत्री आवास योजना के 79 हजार 39 हितग्राहियों को 627 करोड़ रूपये की सहायता राशि का वितरण करेंगे और इसके साथ ही वे हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे।

इसे भी पढ़ें:MP में शक्की पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट को सूई धागे से सिला, अमानवीयता की सभी हदें पार 

दरअसल मुख्यमंत्री के द्वारा 50 हजार 253 हितग्राहियों के आवास निर्माण के लिये भूमि-पूजन भी किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम के माध्यम से 363 निकायों के एक लाख 29 हजार 292 हितग्राही लाभन्वित होंगे। वहीं इसके साथ प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें:इंदौर मोब लीचिंग मामले पर प्रदेश के डीजीपी का बड़ा बयान, कहा- पीएफआई और एसडीपीआई की कोई भूमिका नहीं 

आपको बता दें कि प्रदेश में बीजेपी सांसद नंद कुमार चौहान के निधन के पश्चात खंडवा लोकसभा सीट रिक्त है। इसके साथ ही पृथ्वीपुर से कांग्रेस विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, जोबट से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया और रैगांव से भाजपा विधायक जुगल किशोर बागरी का निधन हो गया था। जिसके बाद से ये तीनों विधानसभा सीटें खाली हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत

श्रीगंगानगर की Central Jail में तलाशी के दौरान कैदी का हमला, जेलर हेमराज वैष्णव घायल

Titan Q2 Results: दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2,393 करोड़ रुपये हुआ