ओबीसी आरक्षण को लेकर CM शिवराज का बड़ा बयान ,कहा- नई भर्तियों में मिलेगा 27 फीसदी आरक्षण

By सुयश भट्ट | Sep 01, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि प्रदेश में नई भर्तियां 27 फीसदी आरक्षण के साथ की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी का ओबीसी पर दृढ़ स्पष्ट मत है कि ओबीसी को आरक्षण मिलना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर दिल्ली से भी वकील बुलवाएंगे।

आपको बता दें कि तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने प्रदेश में ओबीसी आरक्षण 14 प्रतिशत से बढ़ा 27 फीसदी कर दिया था। जिसके विरोध में कई लोगों ने हाईकोर्ट में जनहित याचिकाएं दाखिल की। याचिका की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने बढ़े हुए आरक्षण पर रोक लगाते हुए 14 फीसदी के हिसाब से ही भर्ती करने का अंतरिम आदेश जारी किया था।

इसे भी पढ़ें:कैबिनेट मीटिंग में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव हुए पास,हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर बने डीएसपी 

इसके साथ ही राज्य में एक लोकसभा सीट सहित 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव से पहले आए होईकोर्ट के अंतरिम आदेश ने माहौल को गरमा दिया था। इस फैसले के बाद कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर लगातार हमला किया है। वहीं कांग्रेस ने बीजेपी पर ओबीसी विरोधी होने का आरोप लगाया था।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस की अर्जी HC भेजी

बढ़ तो रही है मगर बूढ़ी हो रही है भारत की आबादी! Supreme Court के फैसले से देश के सामने उभरी नई चिंता

US Midterm Elections में Republican Party की हार पर Donald Trump ने झाड़ा पल्ला

Republican सांसद Thomas Massie ने Pete Hegseth से मांगा इस्तीफा, Impeachment की दी चेतावनी