हनुमान चालीसा पढ़ने 'मातोश्री' जाने के फैसले पर नवनीत राणा का यूटर्न, बोलीं- CM ठाकरे महाराष्ट्र में पैदा कर रहे बंगाल जैसी स्थिति

By अनुराग गुप्ता | Apr 23, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा और लाउडस्पीकर को लेकर जमकर राजनीति हो रही है। इसी बीच अमरावती सांसद नवनीत राणा ने कहा कि हम मातोश्री नहीं पहुंच पाए लेकिन कई भक्त वहां पर हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं। दरअसल, नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने मातोश्री के बाहर हुनमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था। जिसको लेकर शिवसैनिक उनके घर के नीचे एकत्रित हो गए। 

उन्होंने कहा कि शिवसेना गुंडों की पार्टी बन गई है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे केवल लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज करना और उन्हें सलाखों के पीछे डालना जानते हैं। वह महाराष्ट्र में बंगाल जैसी स्थिति पैदा कर रहे हैं। 

पुलिस ने शिवसैनिकों को रोका

अमरावती सांसद नवनीत राणा ने कहा था कि वे आज सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मुंबई स्थित घर 'मातोश्री' के सामने 'हनुमान चालीसा' का पाठ करेंगी। जिसके बाद सैकड़ों शिवसैनिक नवनीत राणा के घर के नीचे नारे लगाते हुए एकत्रित हो गए। इतना ही नहीं कुछ शिवसैनिकों ने तो बैरिकेड्स को तोड़ते हुए उनकी इमारत में घुसने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक राणा परिवार ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे ने शिवसैनिकों को हमें परेशान करने का आदेश दिया है। जबकि नवनीत राणा के पति ने कहा कि उद्धव ठाकरे केवल राजनीतिक लाभ चाहते हैं। आपको बता दें कि नवनीत राणा के हनुमान चालीसा का पाठ करने के ऐलान को लेकर मातोश्री के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इसके अतिरिक्त वहां पर शिवसैनिक और पार्टी नेता भी मौजूद थे। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा को लेकर हाई लेवल पॉलिटिक्स, सांसद नवनीत राणा के घर के बाहर शिवसैनिकों का प्रदर्शन 

शिवसेना सांसद अनिल देसाई ने कहा कि मातोश्री शिवसैनिकों का मंदिर है और हिंदुत्व शिवसेना के खून में है, कोई हमें हिंदुत्व न सिखाए। उन्होंने बताया कि मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया और पार्टी कार्यकर्ताओं को ऐसी किसी भी चीज में शामिल होने से रोका जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति में व्यवधान न हो। 

प्रमुख खबरें

भारत ने सऊदी अरब पर हूथी हमलों की निंदा की, शिपिंग रूट के लिए खतरे की चेतावनी दी

Rahul Gandhi का बड़ा हमला: System को सवाल पूछने वाले Students नहीं, सिर्फ अंधभक्त चाहिए

Russia से तेल खरीद पर US Tariff के बीच बोले Kirti Vardhan Singh, जनता का हित सर्वोच्च प्राथमिकता

Tirupati Laddu: पिछली सरकार में 230 करोड़ का मिलावटी घी पहुंचा, TDP ने ED जांच का दिया हवाला