Bihar Government Scheme: सीएम महिला रोजगार योजना से बिहार की महिलाओं को मिलेगा लाभ

By अनन्या मिश्रा | Oct 24, 2025

बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ होने के बाद आवेदन का प्रोसेस भी शुरू हो गया था। बता दें कि ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से आवेदन किये गये थे। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत सभी महिलाओं को रोजगार के लिए 10 हजार रुपए की पहली किस्त दे दी गयी है। बताया जा रहा है कि महिलाओं के रोजगार की स्थिति को देखते हुए कुल 2 लाख 10 हजार रुपए तक की राशि हस्तांतरित की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें: Bihar Profile: बेहद गौरवशाली और समृद्ध है बिहार का इतिहास, सदियों पुरानी है यहां की संस्कृति

जीविका मित्र की सक्रिय भूमिका

बता दें कि अब तक 20,968 जीविका दीदी और शहरी क्षेत्र की 5,200 महिलाएं 1729 समूह और 88 ग्राम संगठन इस अभियान से जुड़ चुके हैं। वहीं जीविका मित्रों की सहायता से करीब 9,5090 ऑनलाइन आवेदन पहले ही भरे जा चुके हैं। वहीं इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ग्राम संगठनों को ही आवेदन केंद्र बनाया गया है, जिस कारण महिलाओं को दूर-दराज न जाना पड़े।

महिला संवाद में महिलाओं ने रोजगार की मांग की थी। महिलाओं की इसी आकांक्षा को पूरा करने के लिए सीएम महिला रोजगार योजना की परिकल्पना का शुभारंभ किया गया है। सीएम महिला रोजगार योजना न सिर्फ महिलाओं के लिए एक अवसर है।

प्रमुख खबरें

Punjab Congress में बड़े वकील Vasu Ranjan की एंट्री, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

Chand Mera Dil Release Date: अनन्या पांडे और लक्ष्य की प्रेम कहानी 22 मई को बड़े पर्दे पर, करण जौहर ने साझा किया पहला लुक

Dispur Election: Dispur में BJP को किला बचाने की चुनौती, Congress की वापसी का दांव, समझें पूरा सियासी गणित

स्टेनलेस स्टील सेक्टर में पावर एंट्री! Ranveer Singh बने Jindal Stainless के पहले ब्रांड एंबेसडर