सीएम योगी ने विधानसभा को किया संबोधित, बोले- प्रदेश के विकास के लिए पक्ष और विपक्ष दोनों का साथ जरूरी

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 30, 2022

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव में जीत के बाद  विधानसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने विधानसभा का अध्यक्ष चुने जाने पर बीजेपी नेता सतीश महाना का स्वागत किया और उन्हें मुबारकबाद दी। सीएम योगी ने सदन के नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सदन की गरिमा को मिलकर आगे बढ़ाएंगे। इसके साथ-साथ उन्होंने यूपी चुनाव में अखिलेश यादव से हुई चूक के बारे में भी बता दिया।

सीएम योगी ने विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा हम यूपी की 25 करोड़ जनता की भलाई और उनके उज्जवल भविष्य के लिए मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा तमाम सदस्यों ने सदन की सदस्यता की शपथ ली। इस दौरान माहौल काफी सकारात्मक रहा है। यह दर्शाता है कि हमारा लोकतंत्र इतना परिपक्व है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर इस सदन की गरिमा बढ़ाएंगे।

योगी आदित्यनाथ ने कहा नकारात्मकता को समाज में कभी नहीं स्वीकारा है। चुनाव के दौरान भी कई तरह की नकारात्मक बातें की गईं। आरोप-प्रत्यारोप का एक लंबा दौर चला। लेकिन जनता सकारात्मक बातों पर ही ध्यान देती है। सकारात्मकता से ही लोक कल्याण संभव है। प्रदेश के विकास के लिए पक्ष और विपक्ष दोनों का साथ जरूरी है। दोनों मिलकर नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बनाने में सहयोग कर सकते हैं।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश की अपेक्षाएं उत्तर प्रदेश जैसे राज्य से हैं। दुनिया जब अपने द्वंद में उलझी हुई है, ऐसे हालातों में भारत से जो उम्मीदें हैं, भारत उसी तरह की उम्मीदें उत्तर प्रदेश से रखता है। जब सत्ता और विपक्ष लोकतांत्रिक व्यवस्था में मिलते हैं तो वह एक और एक दो नहीं  एक और एक  ग्यारह की ताकत बन जाते हैं।

यूपी चुनाव में मिली जीत में बीजेपी अपने सकारात्मक प्रचार अभियान को अहम बता रही है। वहीं अखिलेश यादव और विपक्ष की ओर से सरकार और बीजेपी नेताओं के खिलाफ किए गए नकारात्मक प्रचार को भी अपनी जीत का कारण बता रही है।

प्रमुख खबरें

Chandrababu Naidu ने आंध्र प्रदेश में चक्रवात प्रभावित इलाकों का लिया जायजा, 37 करोड़ रुपये जारी

Semicon 2.0 में सिर्फ गंभीर कंपनियों को मौका, Ashwini Vaishnaw ने जारी की कड़ी चेतावनी

पाकिस्तान: Imaan Mazari ने 10 साल की सजा के खिलाफ Islamabad High Court में दायर की अपील

National Cancer Awareness Day 2026: भारत में बढ़ रहे कैंसर के मरीज, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े