मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की मलिन बस्ती में मनीराम के घर किया सह भोज

By प्रेस विज्ञप्ति | May 06, 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या दौरे पर हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन करने के बाद सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हुए दलित के घर सहभोज भी किया। मुख्यमंत्री ने एक मलिन बस्ती में मनीराम के घर पहुंचकर उनके परिवारजनों के साथ 'सहभोज' किया। भोजन करने के बाद मनीराम के पूरे परिवार के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोटो भी खिंचवाई। 

आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में मलिन बस्ती में पहुंचकर सरकार के इस कार्यक्रम की अगुवाई कर एक नया संदेश दे दिया है। बता दें कि हाल ही में बांदा में मंत्री जयवीर सिंह ने मलिन बस्ती में हरिकिशन जाटव के यहां पहुंचकर भोजन किया था। ऐसे ही बरेली में अपने दो दिन के दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने दलित परिवार के घर रात्रि विश्राम के साथ साथ भोजन किया था। 

इसे भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी में BKU नेताओं ने जिलाधिकारी से की मुलाकात, राकेश टिकैत बोले- जब तक केस चलेगा हम आते रहेंगे 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी के गुरुदेव ब्रह्मलीन गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ ने मीनाक्षीपुरम की धर्मांतरण की घटना के बाद काशी में डोमराजा के घर संतों के साथ सरोकार सहभोज के जरिए विराट हिंदू समाज को जोड़ना का काम किया था। गोरक्षपीठ खुद में सामाजिक समरसता की मिसाल है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस पीठ के मौजूदा पीठाधीश्वर भी हैं। ऐसे में सीएम योगी समय समय पर दलित समाज के साथ सहभोज कर सामाजिक समरसता का संदेश देते रहते हैं।

प्रमुख खबरें

BCCI ने Smriti Mandhana को बनाया भारतीय महिला टीम का नया Captain, नए उप-कप्तानों के नाम भी सामने आए

BPTP Extortion मामले में AI Voice Clone की होगी जांच, CBI CFSL को High Court का निर्देश

इजराइली सेना के हमलों में Gaza Strip का राफा शहर पूरी तरह तबाह, सैटेलाइट तस्वीरों से सामने आई बर्बादी

Jharkhand DGP नियुक्ति विवाद, UPSC नियमों की अनदेखी पर Supreme Court में सुनवाई