केरल में CM योगी आदित्यनाथ बोले, LDF-UDF ने सत्ता में आकर परिवारवाद, भ्रष्टाचार,अराजगता को दिया जन्म

By अभिनय आकाश | Apr 01, 2021

योगी आदित्यनाथ पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में चुनाव रंग जमाने लगातार मैदान में उतरते रहे हैं। बीजेपी के फायर ब्रांड स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने केरल में जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने अपनी चुनावी सभा में केरल पर शासन करने वाली लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) के साथ कांग्रेस व यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट पर हमला बोला। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केरल को जिन बुलंदियों को छूना चाहिए था वो कहीं न कहीं पिछड़ गया है। आज इसका प्रमाण है कि कोविड प्रबंधन में केरल सरकार का विफल होना। एलडीएफ और यूडीएफ ने सत्ता में आकर यहां परिवारवाद, भ्रष्टाचार,अराजगता को जन्म दिया। यही कारण है कि जनता के हित में यहां कोई काम नहीं हुआ

प्रमुख खबरें

Ajmer: NEET Re Exam सेंटर पर बुर्के को लेकर हंगामा, Police के दखल के बाद शांत हुआ मामला

Ahmedabad में NEET Re Exam सेंटर पर हिजाब को लेकर भारी हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस

Yash के Fans का इंतजार खत्म! Toxic की Final Release Date आउट, इस दिन सिनेमाघरों में मचेगा धमाल

हम वफादार सिपाही, Delhi में Sonia Gandhi संग मीटिंग के बाद बोले Bajwa, पंजाब कांग्रेस में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज