मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर CM योगी ने दी बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2020

लखनऊ। समाजवादी पार्टी संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के 81वें जन्म दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा संस्थापक को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, समाजवादी पार्टी के संस्थापक श्री मुलायम सिंह यादव जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने ट्वीट में कहा प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। समाजवादी पार्टी ने भी मुलायम को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया समाजवादी पार्टी के जनक आदरणीय नेताजी के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 

इसे भी पढ़ें: अखिलेश ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- भाजपा राज में महिला होना ही सबसे बड़ा अपराध बन गया

पार्टी ने कहा नेता जी के आशीर्वाद से हम सब एक साथ मिलकर सामाजिक न्याय के संघर्ष को जारी रखते हुए समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के प्रति संकल्पित हैं। ईश्वर से नेताजी की दीर्घायु एवं स्वास्थ्य की प्रार्थना। इस बीच मुलायम के छोटे भाई और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने कहा हम सभी की प्रेरणा व ऊर्जा के स्त्रोत और अपने जनसंघर्षों की बदौलत संवेदनशील सियासत की इबारत लिखने वाले आदरणीय नेताजी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें व देश और समाज को दिशा दें , ऐसी मंगलकामना।

प्रमुख खबरें

Kiren Rijiju ने Rahul Gandhi को लिया आड़े हाथ, पूछा China और Pakistan से इतना प्रेम क्यों है?

Uttar Pradesh: पाकिस्तान का समर्थन करने वालों CM Yogi ने चेताया, बोले- वैसा ही हाल करेंगे जैसा कि...

भगोड़े नीरव मोदी को बड़ा झटका, UK कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

माइकल क्लार्क ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह, कहा- रोहित शर्मा को T20 WC से पहले ब्रेक की जरूरत