सीएम योगी ने किया प्रयागराज का हवाई सर्वे, भगदड़ स्थल भी पहुंचे, बोले- सनातन धर्म का विरोध करने वाले...

By अंकित सिंह | Feb 01, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार को महाकुंभ क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया। यूपी के सीएम 2 फरवरी को वसंत पंचमी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज प्रयागराज में हैं। सीएम योगी ने महाकुंभ भगदड़ स्थल का भी दौरा किया। इसके बाद योगी ने कहा कि मैं उन 'संतों' को बधाई देता हूं जिन्होंने मौनी अमावस्या के अवसर पर हमारे सामने आई चुनौती का धैर्यपूर्वक सामना किया। कुछ महान आत्माएँ उस दुर्घटना का शिकार हो गईं, लेकिन उस स्थिति में हमारे 'संतों' ने रक्षक की भूमिका निभाई और धैर्य और साहस से उस चुनौती पर विजय प्राप्त की।

इसे भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: भगदड़ की घटना के बाद पहली बार आज प्रयागराज जाएंगे CM Yogi Adityanath

मौनी अमावस्या को हुई भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री पहली बार प्रयागराज में हैं और उन्होंने बसंत पंचमी का स्नान सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से लखनऊ से दो अनुभवी अधिकारियों समेत सात पुलिस अधिकारियों की मेले में तैनाती की है। मुख्यमंत्री महाकुंभ नगर आ रहे उपराष्ट्रपति की आगवानी करने प्रयागराज हवाईअड्डे जाएंगे और महाकुंभ नगर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही वह 73 देशों से आ रहे राजनयिकों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है