CM Yogi Adityanath ने राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण के दिए सख्त निर्देश

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 30, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अधिकारियों को राजस्व न्यायालयों में पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों और फील्ड में तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कहा कि आम नागरिकों की जमीन, संपत्ति और अधिकारों से जुड़े मामलों में अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने ‘तारीख पर तारीख’ की प्रवृत्ति को खत्म करने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, विश्वकर्मा पूजा और गणेश चतुर्थी को देखते हुए पुलिस-प्रशासन को सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने मथुरा और वृंदावन में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भीड़ नियंत्रण की विशेष योजना बनाने तथा श्री बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई जारी रखने और महिला एवं बच्चों से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

योगी ने चित्रकूट, फर्रुखाबाद, अयोध्या, आजमगढ़ और बाराबंकी में बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए राहत शिविरों में भोजन, दवाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बाढ़ के बाद संभावित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग को शिविर लगाने के निर्देश भी दिए।

प्रमुख खबरें

Cyclone Murasu के भीषण तूफान में बदलने पर Odisha सरकार ने तटीय इलाकों से निकासी तेज की

Shah Rukh Khan Birthday Special | शाहरुख खान को किंग खान का खिताब कैसे मिला: बादशाह से बॉलीवुड के किंग तक का एक स्वर्णिम सफर

China हुआ सन्न, दुनिया हैरान, ट्रंप पर ऐसा भड़के जयशंकर, तगड़ा सुना दिया

FSSAI DART Test: खोया असली है या मिलावटी, आयोडीन से घर पर ऐसे करें जांच