मुख्यमंत्री योगी ने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, बोले- 2021-22 में 14 और बनेंगे

By अनुराग गुप्ता | Jul 24, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया ज़िले में महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज इस सत्र में प्रवेश के लिए तैयार है। पहले सत्र के लिए मेडिकल कॉलेज को तैयार किया जा चुका है। 

उन्होंने कहा कि 1947 से 2016 तक कुल 12 सरकारी मेडिकल कॉलेज उत्तर प्रदेश में बने थे। जबकि वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार के सहयोग से लगभग 32 मेडिकल कॉलेज 2016 से लेकर 2020-21 के बीच में स्थापित किया और उन्हें स्वीकृति दी।

उन्होंने बताया कि 2021-22 के लिए 14 नए मेडिकल कॉलेजों को बनाया जाएगा। जिसकी स्वीकृति दी जा चुकी है और बजट का प्रावधान भी किया जा चुका है। इसके साथ मेडिकल कॉलेज का कार्य भी शुरू हो चुका है। इसके अलावा प्रदेश में 16 जनपद ऐसे हैं जहां पर मेडिकल कॉलेज नहीं हैं। जिनमें महाराजगंज, संत कबीर नगर, बलिया इत्यादि नाम शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: बेरोजगारी के मुद्दे की हवा निकालने में जुटी योगी सरकार, बनाना चाहती है नौकरी देने का रिकॉर्ड 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी 75 ज़िले मेडिकल कॉलेज से आच्छादित होंगे। इसके अलावा हमने पिछले वर्ष 2 एम्स का शुभारंभ किया है। गोरखपुर और रायबरेली के एम्स बनकर तैयार होने जा रहे हैं। गोरखपुर एम्स का उद्घाटन प्रधानमंत्री के कर कमलों से हम लोगों ने अक्टूबर में प्रस्तावित किया है।

यहां सुने पूरा भाषण:-

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Agnipath Scheme में हुए बदलाव का Uttar Pradesh, Punjab, Uttarakhand Assembly Elections पर क्या असर पड़ेगा?

Dhanteras पर निरोगी काया के लिए अपनाएं Vastu Tips, उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा में रखें जल

ईरानी तेल नेटवर्क की मदद पर Chandigarh के दंपति और उनकी फर्म्स पर US Sanctions

पंजाब में Stubble Burning से जहरीली हुई दिल्ली की हवा, Manjinder Singh Sirsa का मान सरकार पर आरोप