Coal India का 10-साला Master Plan: 24 करोड़ टन कोयला Import Cut से देश बनेगा आत्मनिर्भर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2026

 सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) कोयला आयात में 24.3 करोड़ टन कटौती करने के लि एक व्यापक 10 वर्षीय योजना बना रही है। इसके लिए घरेलू उत्पादन में वृद्धि, कोयले की गुणवत्ता में सुधार और लॉजिस्टिक लागत की समानता पर जोर दिया जाएगा। एक सूत्र ने बताया कि कोयला आयात में कटौती के लक्ष्य वाले इस प्रस्तावित मसौदे में आयात का विस्तृत फोरेंसिक ऑडिट शामिल होगा, जिसे क्षेत्र-विशिष्ट नीतियों और स्थानीय आपूर्ति को बढ़ावा देने वाली चरणबद्ध बदलाव रणनीतियों का समर्थन मिलेगा।

सूत्र ने आगे कहा, कोयला क्षेत्र की दिग्गज कंपनी ने घरेलू उत्पादन में वृद्धि, गुणवत्ता संवर्धन और लॉजिस्टिक मूल्य समानता के माध्यम से सभी प्रतिस्थापन योग्य कोयला आयात को पूरी तरह रोकने के लिए एक व्यापक दस वर्षीय मसौदा (2026-2036) तैयार करने और उसे लागू करने की योजना बनाई है।

यह घटनाक्रम इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि देश का लक्ष्य ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना, विदेशी मुद्रा की निकासी को कम करना और राष्ट्रीय कोयला गैसीकरण मिशन के तहत हरित संक्रमण लक्ष्यों के साथ तालमेल बिठाना है।

प्रमुख खबरें

Soul After Death: आत्मिक मूर्छा से होता है शरीर त्याग, परलोक विज्ञान ने बताए आत्मा के रोचक रहस्य

Asian Games में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे भारतीय कबड्डी और निशानेबाजी खिलाड़ियों का Delhi Airport पर भव्य स्वागत

Pitru Paksha: गया के अलावा Kashi, Haridwar और Ujjain में भी कर सकते हैं पिंडदान

Lata Mangeshkar और Bhagat Singh की जयंती आज, जानें 28 सितंबर का ऐतिहासिक महत्व