कोल इंडिया ने कोयले से कृत्रिम प्राकृतिक गैस कारोबार के लिए अनुषंगी बनाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2025

सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने कोयले से कृत्रिम प्राकृतिक गैस (एसएनजी) बनाने के कारोबार के लिए मंगलवार को एक अनुषंगी कोल गैस इंडिया लिमिटेड के गठन की घोषणा की।

देश में कोयले की सबसे बड़ी उत्पादक कंपनी सीआईएल ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि अनुषंगी कंपनी आवश्यक संयंत्रों की स्थापना, निजी उपभोग वाले कोयला खनन, कोयला उपकरण और बुनियादी ढांचा सुविधाओं का आयात भी करेगी।

पिछले साल कोल इंडिया लिमिटेड और गेल के बीच कोयले से कृत्रिम प्राकृतिक गैस बनाने का कारोबार शुरू करने के लिए एक संयुक्त उद्यम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। कोयला मंत्रालय ने पिछले साल सीआईएल-गेल संयुक्त उद्यम के गठन के लिए दीपम और नीति आयोग की मंजूरी की जानकारी दी थी।

प्रमुख खबरें

IIT Delhi के पीएचडी छात्र की मौत मामले में Supreme Court के निर्देश पर FIR दर्ज

BJP 2027 में Himachal Pradesh की सत्ता में लौटेगी: Shrikant Sharma

Mani Shankar Aiyar ने Pakistan से बातचीत की वकालत की, अटारी वाघा बॉर्डर पर वार्ता का दिया सुझाव

Israel के पीएम Netanyahu ने भारतीय पायलट Smit Machhar की बहादुरी को सराहा, स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता