बर्फबारी से बढ़ी उत्तर भारत में ठंड, तापमान में भारी गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2018

चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में शनिवार को भी ठंड का प्रकोप बना रहा। पंजाब का आदमपुर सबसे ठंडा रहा तो हिमाचल प्रदेश के पर्यटक स्थल मनाली में तापमान जमाव बिंदु से नीचे ही बना रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि पंजाब के आदमपुर में तापमान तीन डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 3.5 डिग्री, पठानकोट में पांच डिग्री, अमृतसर में 5.6 डिग्री, लुधियाना में 7.9 डिग्री और पटियाला में 8.6 डिग्री सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया। 

पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान क्रमश: सात डिग्री और 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अंबाला में तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस तो नारनौल में पारा लुढ़क कर 4.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के कई इलाके कड़ी ठंड की चपेट में हैं। सैलानियों में मशहूर कुल्लु जिले के मनाली में तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। 

शिमला के मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य के कुफरी में लगातार चौथे दिन तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे ही बना रहा। राज्य के दूरदराज के इलाके लाहौल स्पीति में केलांग सबसे ठंडा रहा और यहां पर तापमान शून्य से 12 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। राज्य के किन्नौर के काल्पा में तापमान शून्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया। 

प्रमुख खबरें

मेरा घर टूट रहा है... गोविंदा-कोमल रानी की चर्चा के बीच Sunita का छलका दर्द

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब