दिल्ली में सुबह काफी ठंड, इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज

at-7-6-degrees-celsius-delhi-records-coldest-morning-of-the-season
[email protected] । Dec 8 2018 12:44PM

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार की सुबह काफी सर्द रही। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक इस सीजन का सबसे कम तापमान है।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार की सुबह काफी सर्द रही। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक इस सीजन का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 95 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि दृश्यता 1000 मीटर रही। मौसम विभाग ने पूरे दिन आसमान साफ रहने और दोपहर बाद हल्की धुंध रहने का पूर्वानुमान जताया है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में छायी धुंध की मोटी चादर, सुबह में हुआ ठंड का अहसास

मौसम विज्ञानी ने बताया कि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। गौरतलब है कि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़