Punjab, हरियाणा में ठंड का कहर जारी, बठिंडा और सिरसा सबसे ठंडे स्थान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2024

पंजाब और हरियाणा में ठंड का कहर जारी है तथा शुक्रवार को बठिंडा और सिरसा दोनों राज्यों में सबसे ठंडे स्थान रहे। यहां मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज जबकि हरियाणा के सिरसा में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों के कई अन्य हिस्से भी ठंड की चपेट में रहे और सुबह घना कोहरा छाया रहा। पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में पांच डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर में पांच डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 6.8 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 7.7 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में, भिवानी और फतेहाबाद भीषण ठंड की चपेट में रहे, जहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.3 डिग्री सेल्सियस और 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस, करनाल में सात डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 7.6 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में छह डिग्री सेल्सियस और अंबाला में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रमुख खबरें

FIDE Rapid 2025: कार्लसन को बड़ा झटका, आर्टेमिएव-नीमन संयुक्त बढ़त पर, खिताब की दौड़ में बड़ा उलटफेर!

BCCI का बड़ा ऐलान: टेस्ट टीम में कोई फेरबदल नहीं, वीवीएस लक्ष्मण के कोच बनने की अटकलों पर पूर्ण विराम

BSF ने नकारा बांग्लादेशी पुलिस का दावा, घुसपैठ की खबरों को बताया झूठ

दिल्ली-एनसीआर में दम घुट रहा! Google Maps देगा रियल-टाइम AQI की जानकारी, बाहर निकलने से पहले जान लें