उत्तर भारत में मौसम हुआ सर्द, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले सप्ताह और बारिश के आसार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2020

नयी दिल्ली। उत्तर भारत में ठंड के बीच हिमाचल प्रदेश के दूरदराज इलाकों में शुक्रवार को फिर बर्फबारी हुई। वहीं बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से मौसम वैज्ञानिकों ने तमिलनाडु व पुडुचेरी में अगले सप्ताह और अधिक बारिश होने का अनुमान लगाया है। तमिलनाडु व पुडुचेरी में भीषण तूफान ‘निवार’ के कारण पहले ही भारी बारिश हुयी है। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के हिसाब से सामान्य है। 

इसे भी पढ़ें: पछुआ हवा चलने से मौसम में आई तब्दीली, जल्द राहत मिलने की उम्मीद 

पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहा और दोनों ही राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।  इसी बीच राजस्थान में ठंड से राहत मिली है और यहां कल के मुकाबले आकाश साफ था। उत्तर प्रदेश में पश्चिमी हिस्सों के दूरदराज स्थानों पर हल्की बारिश हुई। वहीं पूर्वी क्षेत्र में मौसम शुष्क बना रहा। दक्षिण भारत में क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में 30 नवंबर को निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक दिसंबर से और बारिश हो सकती है।

प्रमुख खबरें

परमाणु हमला...NATO देश का मोदी पर होश उड़ाने वाला खुलासा, हिली दुनिया!

FIFA World Cup Semi-Final: Mark Guehi का दावा, दबाव Argentina पर है, हम पर नहीं

Supreme Court में सुनवाई के दौरान हंगामा करने वाले 2 Law Students गिरफ्तार, सुरक्षाकर्मियों से की मारपीट

Ahmedabad Air India Crash: जांच अंतिम दौर में, Minister Ram Mohan Naidu बोले- जल्द आएगी Final Report