World Environment Day | सामूहिक प्रयासों से भविष्य की पीढ़ियों के लिए पृथ्वी को और हरा-भरा बनाया जा सकता है, राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश

By रेनू तिवारी | Jun 05, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यावरण की बेहतरी के लिए उठाया गया हर कदम मायने रखता है तथा सामूहिक प्रयासों से पृथ्वी को भविष्य की पीढ़ियों के लिए और अधिक हरा-भरा बनाया जा सकता है। मुर्मू ने विश्व पर्यावरण दिवस पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक ‘पोस्ट’ साझा कर लोगों से धरती की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराने तथा संसाधनों के संरक्षण एवं पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने को कहा।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘पर्यावरण के लिए किया गया प्रत्येक कार्य फर्क पैदा करता है और हमारे सामूहिक प्रयासों से पृथ्वी भावी पीढ़ियों के लिए अधिक हरी-भरी हो सकती है।’’ संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 1973 से पांच जून को प्रतिवर्ष संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के नेतृत्व में मनाया जाने वाला विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का सबसे बड़ा वैश्विक मंच है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पृथ्वी की रक्षा करने और इसके समक्ष आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए प्रयास तेज करने का विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack | पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादी अभी भी गिरफ्त से बाहर! कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा सवाल

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिख, ‘‘आइए, इस विश्व पर्यावरण दिवस पर हम अपने ग्रह की रक्षा करने और हमारे सामने मौजूद चुनौतियों से निपटने की दिशा में अपने प्रयासों को और तेज करें। मैं उन सभी लोगों की भी सराहना करता हूं जो हमारे पर्यावरण को हरा-भरा और बेहतर बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं।’’ संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) के नेतृत्व में 1973 से पांच जून को प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का सबसे बड़ा वैश्विक मंच है। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार