कांग्रेस विधायक के साथ कलेक्टर ने की बर्बरता, बलपूर्वक उठाकर सड़क किनारे फेका

By सुयश भट्ट | Jul 19, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में कैबिनेट मंत्री मोहन यादव से मुलाकात करने गए कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम को जिला प्रशासन ने बलपूर्वक उठाकर सड़क के किनारे फेंक दिया।

इसे भी पढ़ें:प्रदेश में ईद पर ज्यादा लोगों के साथ नमाज करने की मांग उठी , CM को सौपा ज्ञापन 

दरअसल विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने मिलने की इच्छा जाहिर की थी। जहां कलेक्टर रत्नाकर झा ने विधायक को मंत्री से मिलने नहीं दिया। इस बात पर विधायक उसी मार्ग बैठ गए जहां से मंत्री का काफिला गुजरने वाला था। जिसके बाद कांग्रेस विधायक कलेक्टर सहित कई पुलिसकर्मियों ने उनके हाथ पैर पकड़कर उन्हें जमकर घसीटा और सड़क के बाहर फेंक दिया।

इसे भी पढ़ें:पूर्व मुख्यमंत्री ने बीजेपी में मुख्यमंत्रियों के नामों का किया ऐलान 

वहीं डिंडौरी कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष जावेद इकबाल और पार्षद सैफी खान ने विधायक के साथ हुई  बदसलूकी के विरोध में मंत्री डॉ मोहन यादव को काले झंडे दिखाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें भी रोक लिया।

प्रमुख खबरें

Sonam Wangchuk के HIAL पर मातृत्व लाभ न देने का आरोप, Leh लेबर कोर्ट सुनाएगी फैसला

West Bengal Investment Policy: नई नीति में उद्योगों को 120 प्रतिशत तक वित्तीय मदद

Uday Kotak बोले Global AI बूम कमजोर होने पर भारत का रुख करेंगे विदेशी निवेशक

ISSF World Championship: 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में चूकीं Manu Bhaker, नहीं मिला ओलंपिक कोटा