भाजपा में शामिल हुए उत्तराखंड में AAP का CM चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल, धामी ने किया स्वागत

By अंकित सिंह | May 24, 2022

आम आदमी पार्टी लगातार दूसरे राज्यों में विस्तार की कोशिश कर रही है। इसी कड़ी में उसे उत्तराखंड में बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल ने अब भाजपा का दामन थाम लिया है। वह लगातार पार्टी में हो रही अपनी उपेक्षाओं की वजह से निराश चल रहे थे। भाजपा में कर्नल अजय कोठियाल का स्वागत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में कर्नल अजय कोठियाल को अपना मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया था। हालांकि पार्टी को कोई सफलता नहीं मिली। अजय कोठियाल भी अपना चुनाव हार गए थे।

इसे भी पढ़ें: टिकट नहीं मिलने पर बोले येदियुरप्पा के बेटे, राजनीति में सत्ता और पद ही अंतिम लक्ष्य नहीं

कोठियाल ने उत्तराखंड के लिए पार्टी के वर्तमान प्रभारी और सह-प्रभारी को भी पार्टी पर ‘‘थोपा’’ हुआ करार दिया था और उन पर अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए इसे ‘‘ईस्ट इंडिया कंपनी के एजेंटों’’ की तरह चलाने का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी द्वारा अपने साथ किए जा रहे कथित व्यवहार से कर्नल कोठियाल खुश नहीं थे। उत्तराखंड में पार्टी के प्रदर्शन का विश्लेषण करने के लिए हाल में दिल्ली में हुई बैठक में भी कर्नल कोठियाल को नहीं बुलाया गया था। हाल में कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि कर्नल कोठियाल का पार्टी छोड़ने का निर्णय व्यक्तिगत है।

प्रमुख खबरें

Pedicure at Home: घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, पैरों की खूबसूरती से सबको चौंका दें

Dhurandhar 2 का Box Office पर ऐसा क्रेज, टिकट के लिए तरसे Sunil Gavaskar, एक्टर से मांगी मदद

RCB का बड़ा एक्शन: Chinnaswamy Stadium की सुरक्षा पर 7 करोड़ खर्च, AI से होगी निगरानी

West Asia संकट के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, Petrol-Diesel का पूरा स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं