उत्तराखंड में AAP के CM का ऐलान, केजरीवाल बोले- कर्नल अजय कोठियाल होंगे उम्मीदवार

By अनुराग गुप्ता | Aug 17, 2021

देहरादून। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से कर्नल अजय कोठियाल मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे।   

केजरीवाल ने कहा कि अजय कोटियाल को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने का निर्णय आप ने नहीं लिया है बल्कि यह निर्णय उत्तराखंड के लोगों ने लिया है। अजय कोटियाल वो शख्स हैं जिन्होंने फौज में रहकर देश की सेवा की है। अपनी जान की बाजी लगाकर आतंकवादियों, पाकिस्तानियों और देश के दुश्मनों का सामना किया है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में घर बैठे मिलेंगे DL-RC समेत 30 से अधिक दस्तावेज, केजरीवाल बोले- ये ऐतिहासिक कदम 

उन्होंने कहा कि आज भी अजय कोठियाल के भीतर दो गोलियां हैं। उन गोलियों को वो साथ में लेकर घूम रहे हैं। जब उत्तराखंड के चंद नेता प्रदेश को लूट रहे थे तब यह शख्स सीमा पर देश की सुरक्षा में जुटा हुआ था। उत्तराखंड के लोगों को ऐसे देशभक्त की जरूरत है जो अपनी जान की परवाह किए बिना प्रदेश के बारे में सोचे।

केदारनाथ का किया पुनर्निर्माण

केजरीवाल ने कहा कि जब केदारनाथ में आपदा आई थी। उस वक्त इस शख्स ने अपनी टीम के साथ मिलकर केदारनाथ का पुनर्निर्माण किया था। अब यह उत्तराखंड का नवनिर्माण करने का बेड़ा उठाया है। 

 

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी