इंटिमेट होने का नहीं करता मन तो बेडरूम में करवाएं इस रंग का पेंट, सेक्स लाइफ में भर जाएगा जोश

By प्रिया मिश्रा | Jun 01, 2022

बेडरूम सिर्फ सोने और दिन भर की थकान उतारने की जगह नहीं है। बेडरूम में हम अपनी सबसे करीब शख्स के और करीब आते हैं। खासतौर पर, कपल्स के लिए यह वो जगह है जहां वे दिनभर की थकान भूलकर एक-दूसरे के साथ कुछ हसीन पल बिताते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेडरूम की दीवारों और फर्नीचर का रंग भी आपकी सेक्स लाइफ को प्रभावित कर सकता है? विशेषज्ञों का मानना है कि घर की दीवारों के रंग का हमारी भावनाओं पर भी असर होता है। ऐसे में बेडरूम में कुछ खास रंग के पेंट करवा के आप भी अपनी सेक्स लाइफ को रोमांचक बना सकते हैं -

अगर आप अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाना चाहते हैं तो अपने कमरे में ब्राउन कलर का पेंट करवाएं। एक शोध में पाया गया कि कपल्स ने बेडरूम में ब्राउन रंग का पेंट करवाया, वे हफ्ते में औसतन तीन बार सेक्स करते हैं। वैसे तो लाल रंग को प्यार का प्रतीक माना जाता है लेकिन सर्वे में पाया गया कि बेडरूम में रेड कलर का पेंट करवाने वाले लोगों ने हफ्ते में औसतन केवल एक बार ही सेक्स किया।

आसमानी रंग

अगर आप अपनी लव लाइफ में सुकून और शांति चाहते हैं तो बैडरूम की दीवारों पर आसमानी रंग का पेंट कराएं। विशेषज्ञों का मानना है कि नीला रंग मन को सुकून और खुशी देता है। इससे अब से रिश्तो में भी खुशहाली आती है।

पीला रंग 

बेडरूम की दीवारों पर पीले रंग का पेंट कराने से आप तनाव को दूर कर सकरे हैं। पीला रंग हमारे दिमाग की नसों को आराम देता है और तनाव दूर करने में मदद करता है।

सिल्वर रंग 

बेडरूम में ग्रे या सिल्वर पेंट करवाने से आपकी रातें भी चांदनी हो सकती हैं। यह रंग अच्छी नींद लाने में भी मदद कर सकता है। अगर आप चैन से सोना चाहते हैं तो अपने बेडरूम में सिल्वर कलर का पेंट कराएं।

ब्राउन रंग 

अगर आप अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाना चाहते हैं तो अपने कमरे में ब्राउन कलर का पेंट करवाएं। एक शोध में पाया गया कि कपल्स ने बेडरूम में ब्राउन रंग का पेंट करवाया, वे हफ्ते में औसतन तीन बार सेक्स करते हैं। वैसे तो लाल रंग को प्यार का प्रतीक माना जाता है लेकिन सर्वे में पाया गया कि बेडरूम में रेड कलर का पेंट करवाने वाले लोगों ने हफ्ते में औसतन केवल एक बार ही सेक्स किया।

प्रमुख खबरें

शोपियां में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, दो Joint Operations में दबोचे गए 6 Terror Associates

राजनीति और युद्ध एक दूसरे के पूरक, General Anil Chauhan ने Operation Sindoor के जरिए समझाया National Security का ढांचा

Vastu Tips: घर के Main Entrance पर नंदी की स्थापना से दूर होगी Negative Energy, बरसती है महादेव की कृपा

Ajay Rai ने PM Narendra Modi से की Ethanol Policy की समीक्षा की मांग, चीनी आयात पर सवाल