उमा भारती के बाद CM शिवराज ने ब्यूरोक्रेसी पर कसा तंज, बोले- मंत्रालय में दिखाई जाती है रंगीन पिक्चर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2021

भोपाल। वरिष्ठ भाजपा नेत्री उमा भारती के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ब्यूरोक्रेसी पर तंज कसा है। वाणिज्य सप्ताह कार्यक्रम की शुरुआत में ब्यूरोक्रेसी को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगर मंत्रालय में बैठ जाओ तो रंगीन पिक्चर दिखा दी जाती है कि साहब सब आनंद ही आनंद है पर फील्ड में जाओ तो जनता से मिलकर पता चलता है कि आनंद कहां तक पहुंचा है। 

मध्यप्रदेश ट्रेड पोर्टल का हुआ उद्घाटनवाणिज्य सप्ताह कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मिंटो हॉल पहुंचकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश ट्रेड पोर्टल का उद्घाटन और एक्सपोर्ट हेडलाइन का शुभारंभ किया। सीएम ने एक नंबर और ईमेल आईडी भी जारी किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि कोरोना ने हमें एक बात सिखाई कि सारी जिम्मेदारी सरकार न उठाए बल्कि हम सभी को मिलकर जिम्मेदारी उठानी होगी। बेरोजगारी आज सबसे बड़ी समस्या है। इसलिए हमें निवेश बढ़ाना होगा। चीजें ऐसी क्वालिटी की बनाना है जो विदेश में भी बिके।30 सितम्बर तक होगा आयोजनवाणिज्य सप्ताह आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत मनाया जा रहा है। 22 सितम्बर से 30 सितम्बर तक इसका आयोजन होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव,ओमप्रकाश सकलेचा भी कार्यक्रम में मौजूद थे। 

इसे भी पढ़ें: प्रदेश में शराब के खिलाफ उमा भारती ने CM शिवराज और वीडी शर्मा को दिया अल्टीमेटम, कांग्रेस ने ली चुटकी 

जनभागीदारी से हमने कोरोना को रोका

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना के कारण फैक्ट्री बंद रही। आप लोगों से मिल नहीं पाया। कोशिश यही है तीसरी लहर न आये और एमपी प्रगति के पथ पर चले रहे। जनभागीदारी से हमने कोरोना को रोका है। कोरोना ने हमें एक बात सिखाई कि सारी जिम्मेदारी सरकार न उठाए ब्लकि हम सभी को मिलकर जिम्मेदारी उठानी होगी।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट