पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी: ममता ने की भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी की मांग, कहा- धूमिल हुई भारत की छवि

By अंकित सिंह | Jun 09, 2022

कोलकाता। पैगंबर मोहम्मद पर कथित तौर पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद भाजपा बैकफुट पर है। यही कारण रहा कि भाजपा ने अपनी पार्टी प्रवक्ता नूपुर शर्मा को निलंबित कर दिया तो वही नवीन कुमार जिंदल को निष्कासित कर दिया। इसको लेकर देश में राजनीति भी खूब हो रही है। वहीं, मुस्लिम देशों के द्वारा भी भारत से सवाल पूछे गए थे। इन सबके बीच 12 दिनों के बाद ममता बनर्जी ने इस मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। ममता बनर्जी ने कहा कि मैं कुछ विनाशकारी भाजपा नेताओं द्वारा हाल ही में जघन्य और नृशंस अभद्र भाषा की टिप्पणियों की निंदा करता हूं, जिसके परिणामस्वरूप न केवल हिंसा फैल गई, बल्कि देश के ताने-बाने का विभाजन भी हुआ, जिससे शांति और सौहार्द में गड़बड़ी हुई।

इसे भी पढ़ें: नूपुर शर्मा के समर्थन में खुलकर उतरा पाकिस्तानी पत्रकार, कहा- अगर बयान झूठ है तो...

ममता ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि मेरी पुरजोर मांग है कि भाजपा के आरोपी नेताओं को तत्काल गिरफ्तार किया जाए ताकि देश की एकता भंग न हो और लोगों को मानसिक पीड़ा का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने सभी जातियों, पंथों, धर्मों और समुदायों के अपने सभी भाइयों और बहनों से आम लोगों के व्यापक हित में शांति बनाए रखने की अपील की। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी की निलंबित नेता नुपुर शर्मा और पार्टी से निष्कासित किये गए नवीन जिंदल की विवादित टिप्पणियों के खिलाफ हावड़ा जिले में प्रदर्शन कर रहे लोगों से दिल्ली जाकर विरोध प्रकट करने का बृहस्पतिवार को अनुरोध किया। 

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी से हाथापाई और हिरासत पर बोले शशि थरूर, सरकार का रवैया शर्मनाक, दूर होकर भी दिल दिल्ली में है

साइबेरिया में संदिग्ध Plague पर Donald Trump करेंगे Vladimir Putin से बात

India-Ghana Relations | विदेश मंत्री जयशंकर का घाना दौरा! भारत-अफ्रीका संबंधों को मिली नई ताकत, कृषि और विज्ञान क्षेत्र में बड़े समझौते

Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत