जया बच्चन पर कमेंट करना सोनम कपूर को पड़ा भारी, यूजर्स ने लगा दी तगड़ी क्लास

By रेनू तिवारी | Sep 15, 2020

अनुभवी अभिनेत्री जया बच्चन द्वारा मंगलवार को राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान फिल्म उद्योग को बदनाम करने की साजिश का मुद्दा उठाया। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड निशाने पर है। बॉलीवुड में फैले कल्चर को लेकर चारों तरफ से इसकी आलोचना होने के बाद पहली बार जया बच्चन ने बॉलीवुड पर बात की है और सवाल करने वाले लोगों को जवाब दिया है। जया बच्चन की संसद में दी गयी स्पीच पर  

इसे भी पढ़ें: जया बच्चन के भाषण पर आया कंगना रनौत का कमेंट, कहा- अगर अभिषेक बच्चन ने फांसी लगा ली तो...

जया बच्चन के राज्यसभा भाषण की एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए, जिसे फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा ने पोस्ट किया था, सोनम कपूर ने लिखा, "जब मैं बड़ी हो जाऊंगी तो मैं जया बच्चन की तरह बनना चाहती हूं। अब सोनम कपूर अपने इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगीं हैं। सोनम कपूर को लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर लिया। एक यूजर ने उनके ट्वीच पर कमेंट करते हुए कहा कि 35 साल की हो चुकी हो,आखिर कब ग्रोअप करोगी। एक ओर यूजर ने लिखा बिना धोए गंदी थाली में खाएंगे तो खुद ही बीमारी को बुलाएंगे.... थाली की सफाई ज़रूरी हैl बॉलीवुड से ड्रग्स की सफाई पर ऐतराज़ क्यों?

 

एक यूजर ने सवाल किया कि सोनम ने सुशांत भी आपकी इंडस्ट्री का ही था, उसके जस्टिस के लिए आपने कुछ नही कहा? कंगना भी आपकी इंडस्ट्री की है उसको आमखोर बोला गया तब आपने कोई स्टैंड नही लिया? रवि किशन ने सिर्फ इतना कहा जो भी ड्रगि है उनको पकड़ा जाए, तो इसमें थाली छेद कहा से आ गया ?  ड्रग्स वालो का समर्थन क्यों ? ... इस तरह के हजारों सवालो से सोशल मीडिया पटा हुआ हैं। 

 

 अपने भाषण में, जया बच्चन ने कहा कि सरकार को मनोरंजन उद्योग के लिए खड़ा होना चाहिए क्योंकि वे हमेशा हर अच्छे काम में सरकार का समर्थन करने के लिए आगे आते हैं। संसद में बॉलीवुड को आवाज देने के लिए जया बच्चन की प्रशंसा करने के लिए कई अन्य फिल्म अभिनेताओं ने भी सोशल मीडिया का सहारा लिया। ऋचा चड्ढा ने लिखा, "श्रीमती जया बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत किंवदंती सत्यजीत रे के साथ की थी और फिर हिंदी सिनेमा को फिर से परिभाषित किया। निडरता का चेहरा देखने के लिए इसे देखें। बॉलीवुड की जान-बूझकर वशीकरण में भाग लेने वाले 'एजेंट' और खुरचन स्वयंभू आत्म-विनाश करेंगे। भस्मासुरों की तरह। अनुभव सिन्हा ने हिंदी में लिखा, "जया जी को प्रणाम भजता हूं। जिन्होंने रीढ़ की हड्डी नहीं देखी वो इसे देख ले ऐसी होती है। 

 

तारिफों के साथ जया बच्चन के इस बयान की अलोचना भी हो रही है। कंहना रनौत ने जया बच्चन से सवाल किया है कि अगर ड्रग्स की लत श्वेता आपकी बेटी को लगाई गयी होगी। या अभिषेक बच्चन ने फंदा लगाया होता तो क्या आप यहीं बोलती। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi का Election Commission पर हमला, CEC ज्ञानेश कुमार को जेल भेजेंगे

अगले चरण में शामिल हो सकता है Bengaluru-Pune Bullet Train कॉरिडोर, रेल मंत्री ने दिए संकेत

Diwali पर बनाएं South India की 3 मशहूर GI Tag मिठाइयां, तिरुपति लड्डू से धारवाड़ पेड़ा तक

Adi Shankaracharya की परिक्रमा राष्ट्रीय एकता की मिसाल, बोले Kerala Governor Om Prakash Mathur