जल्द लागू हो सकता है भोपाल - इंदौर में कमिश्नर सिस्टम, राज्य प्रशासनिक सेवा एसोसिएशन ने जताया विरोध

By सुयश भट्ट | Nov 25, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में होने वाले पुलिस कमिश्नर सिस्टम को लेकर गृह विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। बुधवार को गृह विभाग के अधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर के अधिकारों और उनके प्रभाव के साथ तकरीबन फाइनल कर दिया। मुख्यमंत्री से इस बारे में बुधवार को ही चर्चा होनी थी, लेकिन अब यह चर्चा गुरुवार को संभावित है।

वहीं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि भोपाल और इंदौर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम नवंबर के अंत तक लागू कर दिया जाएगा। विधि विभाग और वित्त की अनुमति का इंतजार है। गृह मंत्री ने यह भी बताया कि इस सिस्टम में दोनों बड़े शहरों के तमाम थाने आएंगे।

इसी कड़ी में प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि इंदौर और भोपाल में इस प्रणाली के परिणाम देेखेंगे कि अपराधों पर अंकुश लगता है या नहीं। अगर परिणाम ठीक आएंगे तो अन्य शहरों में भी लागू करेंगे।

इसे भी पढ़ें:दिल्‍ली के आर के पुरम में जहरीली गैस फैलने से दहशत, 12 लोग अस्पताल में भर्ती 

आपको बता दें कि राज्य प्रशासनिक सेवा एसो. ने पुलिस कमिश्नर सिस्टम का विरोध कर दिया है। महासचिव मल्लिका निगम नागर ने कहा कि वर्तमान में ऐसी कोई स्थिति नहीं है कि पुलिस और प्रशासन में तालमेल में कोई कमी हो। एनएसए, जिलाबदर या इस तरह के अन्य मामले बातचीत से सुलझाए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि अगर कानून व्यवस्था में कोई अड़चन होती तो बात अलग थी। राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर और आईएएस अफसरों से जिन अधिकारों को वापस लिए जाने की बात हो रही है। उस संबंध में उनसे कोई चर्चा नहीं की गई। उन्होंने कहा कि संघ का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री के समक्ष अपना पक्ष रखेगा।

प्रमुख खबरें

Women Health Tips: पीरियड्स में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, बढ़ सकती है Bloating की दिक्कत

क्या है हरि वासर? Nirjala Ekadashi Vrat का फल चाहिए तो जान लें पारण का यह Secret नियम

पत्नी पति की तलाश में, Udhayanidhi Stalin की निजी टिप्पणी पर TVK का तीखा पलटवार, Tamil Nadu की राजनीति में भूचाल

Beauty Tips: Summer में Sun Tan ने कर दिए हाथ काले? ये 3 Home Remedies मिनटों में लौटाएंगी खोया हुआ Glow