संसद के दोनों सदनों में Commonwealth Games के पदकवीर खिलाड़ियों को दी गई बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 03, 2026

नयी दिल्ली, तीन अगस्त ग्लासगो में संपन्न 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक हासिल करने वाले भारतीय खिलाड़ियों को सोमवार को संसद के दोनों सदनों में बधाई दी गई। लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला ने राष्ट्रमंडल खेलों में विभिन्न स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने स्वर्ण पदक जीतने वाले हर्ष सिंह, अस्मिता डे, जैसमीन लंबोरिया, प्रीति पवार, साक्षी चौधरी, अरूंधति चौधरी, प्रिया घंघास, सचिन सिवाच और अंकुश पंगाल तथा पैरा एथलीट सोमन राणा का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय दल की ये उपलब्धियां नयी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा साबित होंगी। उन्होंने कहा कि वह अपनी ओर से और पूरे सदन की ओर से इन खिलाड़ियों को बधाई देते हैं। सदन में मौजूद सदस्यों ने मेजें थपथपा कर खिलाड़ियों को बधाई दी।

रविवार को समाप्त हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने 13 स्वर्ण पदक, 17 रजत पदक और 9 कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में चौथा स्थान प्राप्त किया।

प्रमुख खबरें

गोवा में वोटर लिस्ट से नाम कटने की प्रक्रिया को पलटा नहीं जा सका क्योंकि... विरोध के बीच EC ने फॉर्म 7 का हवाला दिया

उत्तराखंड MBBS फर्जीवाड़ा: भोपाल का एजेंट धीरज गिरफ्तार, 5.5 लाख रुपये नकद बरामद

LPG की कीमत होने वाली है कम! भारत को कहां मिल गया गैस का भंडार?

Goa में होगी IPL 2027 Auction, तीन साल बाद भारत लौटेगा खिलाड़ियों का बाजार