संगीतकार शंकर महादेवन को Birmingham City University ने डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2023

लंदन। इंग्लैंड स्थित ‘बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी’ ने गायक-संगीतकार शंकर महादेवन को संगीत एवं कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है। संगीतकारों की तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय में शामिल 56 वर्षीय शंकर को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर फिलिप प्लोडेन ने शनिवार को बर्मिंघम में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें: Satyaprem Ki Katha । जमकर हुआ था विवाद, भड़क गए थे पाकिस्तानी यूजर्स, फिर भी मेकर्स ने Pasoori गाने को किया रीक्रिएट

महादेवन ने कहा, ‘‘वास्तव में यह मेरे लिए खास पल है। यह कुछ नया है और इस भावना को अंगीकार करने में कुछ समय लगेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने करियर की शुरुआत की थी तब उम्मीद नहीं की थी कि एक दिन मुझे संगीत के लिए डॉक्टरेट से सम्मानित किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये

US Midterm Elections में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का डंका, राज्यों की विधानसभाओं में दर्ज की बड़ी जीत