भारत ने UN में कहा, सामूहिक विनाश के हथियारों के प्रसार को लेकर बहुत चिंतित हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 05, 2021

संयुक्त राष्ट्र। भारत ने शांति एवं सुरक्षा को खतरे में डालने वाले सामूहिक विनाश के हथियारों (डब्ल्यूएमडी) और उन्हें ले जाने वाली प्रणाली के प्रसार पर गहरी चिंता जतायी और कहा कि ऐसे हथियारों तक आतंकवादियों की पहुंच बनने की आशंका के कारण वैश्विक समुदाय को इस गंभीर खतरे से निपटने के लिए एक साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है। निरस्त्रीकरण पर सम्मेलन (सीडी), जिनेवा में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पंकज शर्मा ने कहा कि भारत इन खतरों और अपने वार्षिक संयुक्त राष्ट्र महासभा प्रस्ताव ‘सामूहिक विनाश के हथियारों को हासिल करने से आतंकवादियों को रोकने के उपायों’ के जरिए इनसे निपटने पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता की ओर दुनिया का ध्यान खींचता रहा है। उन्होंने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र की प्रथम समिति की आम चर्चा में कहा, ‘‘हम सामूहिक विनाश के हथियारों और उनकी डिलीवरी प्रणाली के प्रसार को लेकर बहुत चिंतित हैं जो अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा को खतरे में डालती है।

प्रमुख खबरें

MP Cheetah Project को मिला नया विस्तार, Gandhi Sagar Wildlife Sanctuary में छोड़ी गई मादा चीता

21 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar को ब्रिटिश सेना ने किया था गिरफ्तार

Asian Games से बाहर हुए MMA फाइटर Varun Sanyal, वजन घटाते समय बिगड़ी तबीयत

प्रधानमंत्री की मां हो या गरीब की... Indore Mimicry Row पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान