'लोकतांत्रिक स्वतंत्रता का दुरुपयोग किए जाने की निंदा करते हैं', जयशंकर की ब्रिटेन यात्रा के दौरान सुरक्षा चूक पर MEA की दो टूक

By अंकित सिंह | Mar 06, 2025

विदेश मंत्री एस जयशंकर की ब्रिटेन यात्रा के दौरान सुरक्षा उल्लंघन पर विदेश मंत्रालय (एमईए) ने गुरुवार को प्रतिक्रिया व्यक्त की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने भड़काऊ गतिविधियों की निंदा की। खालिस्तान समर्थक अलगाववादियों के एक समूह ने लंदन में चैथम हाउस के बाहर प्रदर्शन किया, जहां जयशंकर बुधवार शाम 'दुनिया में भारत का उदय और भूमिका' नामक सत्र में भाग ले रहे थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘‘हमने विदेश मंत्री की ब्रिटेन यात्रा के दौरान हुई सुरक्षा संबंधी चूक की घटना के फुटेज देखे हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: London में S Jaishankar: एस जयशंकर के विरोध में खालिस्तानियों ने कर दी शर्मनाक हरकत

जब जयशंकर से ट्रम्प के पारस्परिक टैरिफ पर उनके विचारों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "हम एक राष्ट्रपति और एक प्रशासन देखते हैं, जो हमारी भाषा में, बहुध्रुवीयता की ओर बढ़ रहा है, और यह कुछ ऐसा है जो भारत के लिए उपयुक्त है।" टैरिफ के विशिष्ट मुद्दे पर, मंत्री ने कहा कि पिछले महीने व्हाइट हाउस में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रम्प के बीच चर्चा के बाद, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चर्चा करने के लिए वर्तमान में वाशिंगटन में हैं।

प्रमुख खबरें

Odisha Vigilance ने Bargarh में पंचायत अधिकारी के ठिकानों पर की छापेमारी, मिले 35 प्लॉट और दो भवन

MK Stalin ने मद्रास उच्च न्यायालय में आधव अर्जुन के मानहानि केस को नकारा

Gujarat के Morbi में पति से बेटे की Stem Cells मैच न होने पर दर्ज हुआ दुष्कर्म का केस

Datia Congress MLA घनश्याम सिंह के निर्वाचन को High Court में चुनौती