CM Yogi Adityanath की मां सावित्री देवी के निधन पर Gorakhnath Temple में दी गई श्रद्धांजलि

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 21, 2026

गोरखनाथ मंदिर से जुड़े लोगों और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के सदस्यों ने शुक्रवार को एक शोक सभा आयोजित कर गोरक्षपीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (91) का शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं।

गोरखनाथ मंदिर में आयोजित इस शोक सभा में मंदिर परिवार और शिक्षा परिषद के सदस्यों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखा। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के सदस्य रामजनम सिंह ने कहा कि गोरखनाथ मंदिर और शिक्षा परिषद द्वारा संचालित सभी संस्थान योगी आदित्यनाथ की माता के निधन से गहरे दुख में हैं। इस सभा में गोरखनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी योगी कमलनाथ, द्वारिका तिवारी, शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष राजेश मोहन सरकार, डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह, गोरख प्रताप सिंह, प्रमथनाथ मिश्र और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल भूपेंद्र गोयल मौजूद थे।

आदित्यनाथ शुक्रवार शाम अपनी माता को श्रद्धांजलि देने के लिए उत्तराखंड स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे। शनिवार सुबह हरिद्वार में अंतिम संस्कार प्रक्रिया में आदित्यनाथ के शामिल होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

President Murmu ओडिशा में कटक के ऐतिहासिक Bali Jatra का 24 नवंबर को करेंगी शुभारंभ

Sonam Wangchuk के आवास से पुलिस ने हटाई सुरक्षा व्यवस्था, नजरबंदी के दावों का किया खंडन

KL Rahul ने न्यूजीलैंड में जड़ा 13वां Test शतक, सभी SENA देशों में सैकड़ा लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने

MP के पन्ना में ऑटो चालक की चमकी किस्मत, खदान से मिला 3.17 कैरेट का बेशकीमती Diamond