डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया और ओटीटी जैसे प्लेटफॉर्म के लिए आचार संहिता बनाना जरुरी है: तरुण विजय

By रेनू तिवारी | Oct 26, 2021

भारत के प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल प्रभासाक्षी.कॉम की 20वीं वर्षगाँठ पर आयोजित विचार संगम कार्यक्रम में पूर्व सांसद व देश के वरिष्ठ पत्रकार श्री तरुण विजय जी ने डिजिटल मीडिया की विश्वसनीयता पर उठ रहे सवालों को लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए। तरुण विजय जी ने प्रभासाक्षी को 20वीं वर्षगाँठ पर बधाई देते हुए केदारनाथ के से अपने विचार रखे। तरुण विजय जी ने प्रभासाक्षी की तारीफ करते हुए कहा कि आज भले ही डीजिटल मीडिया पर सवाल उठ रहे हो लेकिन प्रभासाक्षी को पिछले 20 सालों में कभी भी अपनी किसी भी खबर के लिए मांफी नहीं मांगनी पड़ी

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल के अयोध्या दौरे पर फिर से चर्चा में आए राम मंदिर को लेकर दिए उनके तीन बयान, बीजेपी ने कहा- अपनी नानी को पहुंचाई ठेस

फेक न्यूज और गलत जानकारी भी डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैलायी जाती है इस लिए इसकी विश्वशनीयता पर सवाल उठ रहा है। सभी को साथ में आकर डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया और ओटीटी जैसे प्लेटफॉर्म के लिए अचार संहिता बनाने की मांग करनी चाहिए।

श्री तरुण विजय जी ने विवादत वेब सीरीज आश्रम के बारे में भी बात की और मांग की कि ऐसी वेब जो एक समुदाय और राष्ट्रवादियों की गलत छवि पेश करती है, इस पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। एक धर्म को टारगेट करके लोगों के सामने गलत छवि पेश करती है ऐसे कंटेंट पर लगाम लगानी आवश्यक है। अमित शाह जी से अनुरोध करुंगा की ऐसी चीजों पर ध्यान केंद्रित किया जाएं। 

श्री तरुण विजय जी ने पत्रकार की कलत की ताकत को बताते हुए कहा कि पत्रकार की कलम का धर्म है कि वह समाज को बांधकर रखें न कि समाज में भ्रम फैलाए। आज कुछ बामपंथियों के कारण सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया का महौल सांप्रदायिक हो गया है। कलम राह से भटक गयी है वह गलत जानकारी के माध्मम से समाज में अराजकता भी फैलाने लगी है। 

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया