पश्चिम बंगाल के भाटपारा में दो समूहों के बीच झड़प, एक की मौत तीन घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2019

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा में गुरुवार को दो समूहों के बीच हुए संघर्ष में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान रामबाबू शॉ के तौर पर हुई है जबकि हिंसा में घायल हुए लोगों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

खबरों के मुताबिक नवनिर्मित थाने के पास दो विरोधी समूहों के सदस्यों के बीच तीखी झड़प हुई और इस दौरान कई बम दागे गए और गोलियां चलाई गईं। नवनिर्मित थाने का गुरूवार को ही उद्घाटन होना है।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय अंतर्राज्‍यीय एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन लखनऊ में 27 अगस्त से होगा

त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) के जवानों के साथ पुलिस अधिकारियों का एक दल इलाके में तैनात किया गया है जबकि हंगामे और हिंसा के बाद इलाके में दुकानें और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद हो गए। भाटपाड़ा में 19 मई को हुए विधानसभा चुनावों के बाद झड़प के कई मामले सामने आ चुके हैं। 

यह भी देखें-

प्रमुख खबरें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?