प्रल्हाद जोशी बोले, कांग्रेस चुनाव में बन जाती है सैनिक प्रेमी, उठाए बड़े मुद्दे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2022

देहरादून। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी ने रविवार को कांग्रेस पर चुनाव के मौके पर सैन्य प्रेमी बनने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उसे सैनिकों की इतनी चिंता थी तो उसने वन रैंक वन पेंशन योजना लागू क्यों नहीं की। प्रदेश में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले देहरादून में भाजपा का चुनावी थीम गीत और चुनावी बैनर जारी करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में जोशी ने कहा कि अपनी सुविधा की द्रष्टि से कांग्रेस हिंदू बनने के साथ ही चुनाव में सैनिक प्रेमी बन जाती है।

इसे भी पढ़ें: अवसरवादी हैं सपा-बसपा के नेता, मुख्यमंत्री योगी बोले- संकट के समय भाजपा कर रही थी मदद

उन्होने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा के डबल इंजन के तालमेल के कारण उत्तराखंड में डेढ़ लाख करोड़ रुपये से भी अधिक विकास परियोजनाएं संचालित हो रही हैं| उन्होंने कहा कि हालांकि राज्य में डबल इंजन सरकार चलाने का मौका एक बार कांग्रेस को भी मिला था, लेकिन उनके राज्य और केंद्र सरकार के दोनों इंजन विपरीत दिशा में दौड़ते रहे और एक भी बड़ा काम उन्होंने प्रदेशवासियों के लिए नहीं किया। कांग्रेस के चुनावी अभियान ‘चार धाम चार काम नहीं’ पर तंज कसते हुए जोशी ने कहा कि जनता बखूबी जानती है कि सत्ता में आने पर उनका एक ही काम होता है और वह है दाम वसूलना| कांग्रेस महासचिव हरीश रावत का नाम लिए बिना केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री रहे जो स्टिंग कैमरे पर अपने ही प्रदेश को लूटने का लाइसेंस देते नज़र आए |

इसे भी पढ़ें: दामन थिंद बाजवा के निर्दलीय चुनाव लड़ने से कांग्रेस की मुसीबतें बढ़ेगी

कांग्रेस को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की जगह भारतीय राष्ट्रीय कन्फ़्यूजन पार्टी बताते हुए कहा कि उनके नेता राहुल गांधी की कन्फ्यूजन की आदत उनकी पूरी पार्टी में फैल गई है और इसीलिए पहले चुनाव न लड़ने की बात कहने वाले एक नेता अब चुनाव लड़ रहे हैं। जोशी ने कहा कि भाजपा अपने औपचारिक चुनाव अभियान की शुरुआत एक फरवरी को करेगी और इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहेंगे।

प्रमुख खबरें

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर Ashok Gehlot ने BJP पर साधा निशाना

असम चुनाव में EVM की विश्वसनीयता पर PIL की स्वीकार्यता पर Gauhati HC में सुनवाई

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा

बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना