‘विकास रहित’ 100 दिन के लिए मोदी सरकार को बधाई : राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर रविवार को निशाना साधते हुए उसके “विकास रहित” 100 दिन के लिए “बधाई’’दी। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘‘संकट में घिरी अर्थव्यवस्था” को उबारने के लिए नेतृत्व, दिशा और योजनाओं का स्पष्ट अभाव रहा।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली राजग सरकार ने लगातार दूसरी बार सत्ता में आने के बाद अपने 100 दिन पूरे किए हैं। 

गांधी ने ट्वीट किया, “मोदी सरकार को विकास रहित 100 दिन पूरे करने की बधाई, लोकतंत्र का खात्मा, आलोचनाओं पर लगाम लगाने के लिए घुटने टेक चुकी मीडिया पर शिकंजा कसना और नेतृत्व, दिशा एवं योजनाओं की स्पष्ट कमी, जहां संकट में घिरी अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए इनकी सबसे ज्यादा जरूरत है।”

प्रमुख खबरें

Bhadrapada Anant Chaturdashi पर करें Lakshmi Narayan पूजन, इस विधि से मिलेगा व्रत का फल

Asian Games 2026 | Gold For India | कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने रचा इतिहास, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में भारत को दिलाया गोल्ड

Kusal Mendis के शतक से श्रीलंका ने England को दूसरे ODI में 16 रन से हराया

Marco Jansen Create Record | मार्को जानसेन ने रचा इतिहास! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में शानदार प्रदर्शन से हासिल की अनोखी उपलब्धि