By अभिनय आकाश | Sep 24, 2021
उत्तर प्रदेश चुनाव से ठीक पहले मुस्लिम वोटों के लिए तुष्टिकरण की सियासत बहुत तेज हो गई है। ओवैसी की नजर तो उत्तर प्रदेश के मुसलमान मतदाताओं पर हैं ही, अब कांग्रेस ने भी खुल्लम-खुल्ला हिन्दू-मुसलमान करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने सोलह सूत्रीय संकल्प पत्र जारी कर मुसलमानों के वोटों को साधने के क्रम में उनका सपोर्ट मांगने की कोशिश की है। कांग्रेस ने अपने संकल्प पत्र में मुसलमानों के लिए 16 वादें जारी किए हैं। आज यानी की जुमें की नमाज के बाद से मस्जिदों के बाहर कांग्रेस अपना संकल्प पत्र तमाम मुसलमानों के बीच में बांटेगी।
कांग्रेस के 16 सूत्रीय मंत्र
कांग्रेस का मकसद उत्तर प्रदेश चुनाव में खुलकर सामने आ चुका है। साफ है कि उत्तर प्रदेश चुनाव में समाजवादी पार्टी, बसपा और एमआईएम के मुकाबले कांग्रेस अपने आप सो मुसलमान वोटरों के सामने ज्यादा आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना चाहती है। कांग्रेस ने जिस तरीके से मुसलमानों को अपनी ओर खींचने के लिए 16 सूत्रीय संकल्प पत्र सामने रखा है वो ये बताने के लिए काफी है कि मुसलमान वोटों की खेती के सहारे कांग्रेस सत्ता की फसल काटने की फिराक में है।