कांग्रेस ने PM पर लगाया आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप, पवन खेड़ा बोले- डरा हुआ है चुनाव आयोग

By अंकित सिंह | Dec 05, 2022

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। इसके साथ ही कांग्रेस की ओर से चुनाव आयोग पर भी सवाल खड़े किए गए हैं। कांग्रेस ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में मतदान के समय रोड शो किया जो कि पूरी तरीके से आचार संहिता का उल्लंघन है। इसको लेकर पार्टी के मीडिया एवं संचार प्रमुख पवन खेड़ा का बयान भी सामने आया है। पवन खेड़ा ने साफ तौर पर कहा है कि मतदान के दिन पीएम मोदी ने वोट डालने के लिए जाते समय 2:30 घंटे तक का रोड शो किया है। हम इसके खिलाफ चुनाव आयोग में अपील करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि ऐसा लगता है कि चुनाव आयोग स्वेच्छा से दबाव में है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि चुनाव आयोग पूरी तरीके से चुप है क्योंकि वह डरा हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में शुरू हुई भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि कल हमारे आदिवासी नेता और दांता के विधायक (कांति खराड़ी) ने चुनाव आयोग को सुरक्षा की मांग करते हुए लिखा, लेकिन चुनाव आयोग ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बाद में उन पर भाजपा के 24 गुंडों ने हमला किया, भाजपा ने गुजरात में भी शराब बांटी, हालांकि वहां शराब पर प्रतिबंध है, चुनाव आयोग उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की। चुनाव आयोग चुप रहता है। चुनाव में प्रधानमंत्री द्वारा बच्चों के इस्तेमाल को लेकर हमनेचुनाव आयोग का रुख किया, लेकिन चुनाव आयोग चुप रहा। क्या चुनाव आयोग की तरफ से भाजपा को नोटिस गया? खेड़ा ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र की दिनदहाड़े हत्या हो रही है और इसमें प्रधानमंत्री शामिल हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर