कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ कांग्रेस का एक्शन, सभी पदों से हटाया, राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग

By अंकित सिंह | Jun 11, 2022

हरियाणा से विधायक कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ कांग्रेस ने बड़ा एक्शन लिया है। कांग्रेस ने कुलदीप बिश्नोई को पार्टी के सभी मौजूदा पदों से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। कुलदीप बिश्नोई पर हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर क्रॉस वोटिंग का आरोप है। अजय माकन के हार के बाद से लगातार इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ कांग्रेस बड़ी कार्रवाई कर सकती है। शाम होते-होते कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ कार्रवाई वाली चिट्ठी भी सामने आ गई। यह चिट्ठी पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी की गई है जिसमें लिखा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने कुलदीप बिश्नोई को पार्टी के सभी पदों से तत्काल प्रभाव से निष्कासित करने का फैसला लिया है। 

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: नियमों के उल्लंघन के आरोपों पर महाराष्ट्र, हरियाणा में मतगणना रोकी गई

हरियाणा में कांग्रेस को झटका देते हुए भाजपा के कृष्ण लाल पंवार और पार्टी के समर्थन वाले निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा ने हरियाणा से राज्यसभा की दो सीटों पर जीत दर्ज की। निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार देर रात दोनों की जीत की घोषणा की। चुनाव नियमों के उल्लंघन के आरोपों को लेकर मतगणना सात घंटे से अधिक देरी से शुरू हुई और देर रात दो बजे नतीजों की घोषणा की गई। निर्वाचन अधिकारी आरके नंदल ने बताया कि पंवार को 36 वोट मिले, जबकि शर्मा के खाते में प्रथम वरीयता के 23 मत गए और 6.6 वोट भाजपा से स्थानांतरित होकर आए, जिससे उनके मतों की कुल संख्या 29.6 हो गई। कांटे की टक्कर वाले इस मुकाबले में माकन को 29 वोट हासिल हुए, लेकिन दूसरी वरीयता का कोई वोट न होने के कारण वह हार गए।

प्रमुख खबरें

Friendship Tips: कॉलेज की दोस्ती में भी प्राइवेसी जरूरी, इन 5 बातों को रखें अपने तक

Asian Para Games: Pramod Bhagat और Bhavina Patel होंगे उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक

INDIA bloc के Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले New Delhi में पुलिस और RAF तैनात

RBI रेपो दर बढ़ाने से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 429 अंक लुढ़का