Karnataka Elections के शुरुआती रुझान में कांग्रेस आगे, दिल्ली स्थित मुख्यालय में शुरू हुई जश्न की तैयारियां

By रितिका कमठान | May 13, 2023

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना के शुरुआती रुझान आने लगे है। इस बार चुनाव प्रचार के दौरान सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन सत्ता की चाबी किसके हाथ लगती है, यह शनिवार दोपहर तक साफ हो जाएगा। 

 

जानकारी के मुताबिक सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कांग्रेस से मामूली अंतर से पीछे है। ताजा रुझानों के मुताबिक, भाजपा 15, कांग्रेस 38 और जनता दल (सेक्युलर) (जद-एस) दो सीट पर आगे है। पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है। कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान हुआ था। भटकल और बेंगलुरू दक्षिण में भाजपा आगे; चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों में चामराजनगर और चामराजपेट विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस आगे चल रही है।

 

कांग्रेस दफ्तर पर जश्न शुरू

कर्नाटक पोल के रुझान सामने आने और कांग्रेस को मिल रही बढ़त को देखते हुए दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर जश्न की तैयारियां शुरू हो गई है। नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में मतगणना के लिए जश्न मनाया जा रहा है। ढोल के साथ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नाचते गाते दिख रहे है और चुनाव में बढ़त मिलने की खुशी मना रहे है।

 

राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में 73.19 प्रतिशत का ‘‘रिकॉर्ड’’ मतदान दर्ज किया गया था। ज्यादातर ‘एग्जिट पोल’ में कांग्रेस को भाजपा से थोड़ी बढ़त मिलने का पूर्वानुमान जताया गया है जबकि त्रिशंकु विधानसभा की भी संभावना जताई गई है। 

प्रमुख खबरें

FIDE Rapid 2025: कार्लसन को बड़ा झटका, आर्टेमिएव-नीमन संयुक्त बढ़त पर, खिताब की दौड़ में बड़ा उलटफेर!

BCCI का बड़ा ऐलान: टेस्ट टीम में कोई फेरबदल नहीं, वीवीएस लक्ष्मण के कोच बनने की अटकलों पर पूर्ण विराम

BSF ने नकारा बांग्लादेशी पुलिस का दावा, घुसपैठ की खबरों को बताया झूठ

दिल्ली-एनसीआर में दम घुट रहा! Google Maps देगा रियल-टाइम AQI की जानकारी, बाहर निकलने से पहले जान लें