By अभिनय आकाश | Nov 18, 2024
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के प्रमुख पनक्कड़ सादिक अली शिहाब थंगल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के बाद ताजा विवाद खड़ा कर दिया। पलक्कड़ उपचुनाव के लिए एलडीएफ समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवार पी सरीन के लिए रविवार को एक अभियान रैली में पिनाराई ने थंगल की अत्यधिक आलोचना की। उन्होंने कहा कि थंगल जमात-ए-इस्लामी के नियमित अनुयायी की तरह व्यवहार कर रहे हैं।
सतीसन ने पिनाराई विजयन पर भाजपा के राज्य प्रमुख के समान आवाज़ में बोलने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता ने कहा कि दोनों एक ही तरह से बात कर रहे हैं। इस बीच, IUML के मलयालम मुखपत्र चंद्रिका ने भी पिनाराई की आलोचना की। चंद्रिका में एक राय लेख में कहा गया है कि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन का थंगल की योग्यता का मूल्यांकन करने का प्रयास सांप्रदायिक ताकतों के साथ उनके और उनकी पार्टी के घनिष्ठ संबंधों को दर्शाता है।