केरल के कन्नूर में सड़क दुर्घटना में रंगमंच समूह की दो महिलाओं की मौत

creative common
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Nov 15 2024 3:36PM
एक टीवी चैनल को बताया कि समूह गूगल मैप का इस्तेमाल कर रहा था और मैप एक ऐसा मार्ग दिखा रहा था जो मिनी बस के लिए छोटा था। स्थानीय व्यक्ति ने दावा किया, एक स्थान पर बस चढ़ नहीं सकी और पीछे की ओर जाते-जाते पलट गई।
उत्तरी केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को तड़के एक मिनी बस के पलट जाने से, उसमें सवार 14 सदस्यीय रंगमंच समूह की दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, तड़के करीब चार बजे रंगमंच समूह के सदस्य एक प्रस्तुति के बाद वायनाड जा रहे थे क्योंकि कायमकुलम के इस रंगमंच समूह की वायनाड में एक और प्रस्तुति थी।
पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में मिनी बस में सवार नौ अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। बचाव कार्य में मदद करने वाले स्थानीय लोगों में से एक ने एक टीवी चैनल को बताया कि समूह गूगल मैप का इस्तेमाल कर रहा था और मैप एक ऐसा मार्ग दिखा रहा था जो मिनी बस के लिए छोटा था। स्थानीय व्यक्ति ने दावा किया, एक स्थान पर बस चढ़ नहीं सकी और पीछे की ओर जाते-जाते पलट गई।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़