भाजपा-कांग्रेस समर्थकों मे मारपीट: सांसद ने लगाया मारपीट का आरोप, कांग्रेस नेताओं पर मामला दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2021

जिले के विकास खंड सांगीपुरके सभागार मे शनिवार को आयोजित गरीब कल्याण मेले में कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच हुई मारपीट में जहां दोनों पक्ष के लोगों के मामूली घायल होने कि सूचना हैं।

इसे भी पढ़ें: गौतमबुद्ध नगर से छह गांजा तस्कर गिरफ्तार, करीब 252 किलोग्राम गांजा जब्त

इस बीच प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि सांसद पर हमला करने वालों के खिलाफ कठोर कारवाई जल्द से जल्द किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक थाना कोतवाली लालगंज पुलिस ने शनिवार को सांगीपुर ब्लाक मे आयोजित गरीब कल्याण मेले मे भाजपा और कांग्रेस समर्थकों में हुई मारपीट के मामले में गुप्ता की तहरीर के आधार पर कांग्रेस नेता तिवारी और उनकी बेटी अराधना मिश्रा उर्फ़ मोना सहित 27 नामजदों व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्रतापगढ़ से भाजपा के सांसद गुप्ता ने शनिवार को बताया कि आज सांगीपुर मे आयोजित गरीब कल्याण मेले में वह जैसे ही पहुंचे कि मंच पर बैठे कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी और उनके समर्थक शोर मचाने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रमोद तिवारी और उनके समर्थको ने उन्हें और उनके समर्थकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और उनकी गाड़ी तोड़ दी।

इसे भी पढ़ें: परिजन ने गिरफ्तार पीएफआई कार्यकर्ता को इलाज के लिए एम्स स्थानांतरित करने का अनुरोध किया

मारपीट के दौरान उनका कुर्ता फट गया, और उन्हें चोट आयी है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि गुप्ता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रमोद तिवारी व उनकी पुत्री अराधना मिश्रा मोना सहित 27 नामजद लोगों और 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध जान लेवा हमला करने सहित अन्य सुसंगत धाराओं मे मामला दर्ज किया है।

इस बारे में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी से बात करने की कोशिश की गयी, लेकिन उनका पक्ष सामने नहीं आ पाया। उधर उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या ने ट्वीट किया, जनपद प्रतापगढ़ के सांगीपुर ब्लॉक में आयोजित गरीब कल्याण मेले में भाजपा सांसद एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव श्री संगमलाल गुप्ता जी पर हमला करने वाले गुंडों के ख़िलाफ़ कठोर कारवाई जल्द से जल्द किए जाने के निर्देश दिए गए हैं !एक भी दोषी को बक्शा नहीं जायेगा।

प्रमुख खबरें

Khammam में मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें पलटीं, 10 कर्मी लापता

पंजाब: Parwinder Singh Jhota के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति, 22 दिन बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

वैश्विक रणनीतिक संघर्ष के केंद्र में है Maritime Sector, IPRD में बोले नौसेना प्रमुख

Iran War का असर Midterm Elections पर पड़ा, Donald Trump ने मानी ईंधन कीमतों से उपजी नाराजगी