हरियाणा में भाजपा-जजपा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस: हुड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2021

चंडीगढ़। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोमवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से कहा कि करनाल जैसे कार्यक्रम के आयोजन के बजाय वह नए कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए केंद्र को मनाएं। एक सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में भाजपा-जजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। आंदोलनकारी किसानों ने रविवार को करनाल के कैमला गांव में ‘किसान महापंचायत’ के स्थल पर तोड़फोड़ की थी जहां खट्टर तीनों विवादस्पद केंद्रीय कृषि कानूनों का ‘‘फायदा’’ बताने वाले थे। 

इसे भी पढ़ें: किसान आंदोलन: किसानों ने जींद में ट्रैक्टर के साथ किया शक्ति प्रदर्शन, सतबीर पहलवान ने कही यह बात

हुड्डा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस तरह की सभा (करनाल में महापंचायत) करने के बजाए उन्हें (खट्टर) दिल्ली जाना चाहिए और केंद्र सरकार को मनाना चाहिए और उनसे कहना चाहिए कि ये कानून किसानों के हित में नहीं हैं।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा नीत राज्य सरकार से कहा कि वह किसानों के साथ किसी तरह के विवाद से बचे जो कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘राजनीति में अहंकार के लिए कोई जगह नहीं है। सरकार को विवाद से बचना चाहिए और ऐसा कुछ नहीं कहना चाहिए जिससे लोग भड़क जाएं।’’ हुड्डा ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों का प्रदर्शन शांतिपूर्ण है। 

प्रमुख खबरें

मैं अब एक खुश Fan हूँ: Roger Federer ने प्रोफेशनल Tennis में लौटने की सभी उम्मीदें नकारी

Renukaswamy Murder Case में नया मोड़! कन्नड़ एक्टर Darshan Thoogudeepa को बड़ा झटका, सह-आरोपी प्रदोष बना सरकारी गवाह

Dhuandhar Falls और जादुई चट्टानें, भेड़ाघाट का वो रहस्यमयी सफर जहां आज भी मिलते हैं Dinosaur Eggs

Festive Season में बाहर की मिठाई छोड़ें, शुद्धता के साथ घर पर मिनटों में बनाएं स्वादिष्ट Laung Lata Mithai