Lalu Pariwar के समर्थन में आई कांग्रेस, प्रियंका बोलीं- वर्षों से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा, विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है भाजपा

By अंकित सिंह | Mar 06, 2023

नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। आज सीबीआई ने राबड़ी देवी के आवास पर छापेमारी की है। उनसे लगातार पूछताछ जारी है। इन सबके बीच कांग्रेस राजद और लालू परिवार के समर्थन में आ गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लालू परिवार और आरजेडी के पक्ष में ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि भाजपा विपक्ष की आवाज को दबाना चाहते हैं। प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा कि जो विपक्षी नेता भाजपा के सामने झुकने को तैयार नहीं हैं, उन्हें ED-CBI के जरिये प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज राबड़ी देवी जी को परेशान किया जा रहा है। लालू यादव व उनके परिवार को वर्षों से प्रताड़ित किया जा रहा है, क्योंकि वे झुके नहीं। भाजपा विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है।

दूसरी ओर इस मामले को लेकर केंद्र सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई है। लालू यादव की पार्टी साफ तौर पर कह रही है कि केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि आईटी, ईडी और सीबीआई बीजेपी के तीन जमाई। राजद पूरे मामले को लेकर सरकार पर लगातार हमले कर रही है। फिलहाल राबड़ी देवी के आवास पर लालू यादव के दोनों बेटे तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव भी मौजूद हैं। राजद ने कहा कि लालू यादव की सक्रियता से सरकार घबरा गई है। राजद ने कहा कि विपक्षी एकता से केंद्र की सरकार बौखलाई हुई है। 

प्रमुख खबरें

कोच गौतम गंभीर Asian Games की तैयारी के लिए संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी दोनों को देंगे मौका

Churchgate में Ameesha Patel के घर हुई 5 लाख रुपये की चोरी, मां की शिकायत पर नौकर पकड़ा गया

Mirzapur The Movie ने घरेलू Box Office पर बटोरे 180 करोड़ रुपये से अधिक

Newspaper DIY Ideas: रद्दी Newspaper से बनाएं खूबसूरत Home Decor आइटम्स, अपनाएं आसान तरीके