कांग्रेस ने ‘किसान विजय दिवस’ मनाया, सभाओं और कैंडल मार्च का आयोजन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2021

नयी दिल्ली|  कांग्रेस ने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद शनिवार को देश भर में ‘किसान विजय दिवस’ मनाया और रैलियों एवं कैंडल का मार्च का आयोजन किया।

इसे भी पढ़ें: किसानों को ‘काले कानूनों’ के फायदे नहीं बता पाए प्रधानमंत्री: कांग्रेस

कांग्रेस के मुताबिक, उसकी राज्य, जिला और ब्लॉक इकाइयों ने जगह-जगह सभाएं कीं और शाम के समय उन किसानों के सम्मान में कैंडल मार्च निकाला, जिनकी किसान आंदोलन के दौरान मृत्यु हो गई। कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने यहां जंतर-मंतर पर कैंडल मार्च निकाला, जिसकी अगुवाई प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने की

इस मौके पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कुछ पल मौन रखकर आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि दी। पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने केरल के पालक्कड़ में ‘किसान विजय दिवस’ पर एक सभा को संबोधित किया।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई ने भी राज्य में ‘किसान विजय दिवस’ मनाया और तीन केंद्रीय कृषि कानूनों को निरस्त करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा को किसानों के संघर्ष की जीत बताया।

इसे भी पढ़ें: ‘‘काले’’ कानूनों को निरस्त करना सही दिशा में उठाया गया कदम, एमएसपी बड़ा मुद्दा : सिद्धू

विपक्षी दल ने इस मौके पर केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ साल भर से चल रहे प्रदर्शनों के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि भी दी। पार्टी की अन्य राज्य, जिला और ब्लॉक इकाइयों ने भी सभाओं और कैंडल मार्च का आयोजन किया।

प्रमुख खबरें

Kerala में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 17 वर्षीय Adhil के अंग किए गए दान

Yashasvi Jaiswal पर ICC की बड़ी कार्रवाई, Colombo टेस्ट में झड़प पर लगा जुर्माना

Privacy Violation: दिल्ली हाईकोर्ट ने Abhijit Iyer-Mitra और मीडिया आउटलेट्स को जारी किया समन, मांगा जवाब

JPSC Civil Services Exam में धांधली की गूंज, Supreme Court ने केंद्र और झारखंड सरकार को भेजा नोटिस