Congress ने मध्य प्रदेश के लिए चुनाव अभियान समिति का गठन किया, भूरिया करेंगे अध्यक्षता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 01, 2023

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को अपनी प्रदेश इकाई के लिए चुनाव अभियान समिति का गठन किया, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया करेंगे। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए चुनाव अभियान समिति के गठन को स्वीकृति प्रदान की। विज्ञप्ति के मुताबिक, समिति में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के अलावा 30 से अधिक वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi को झटका, Bombay High Court ने मानहानि मामले में समन रद्द करने से किया इनकार

सहयोग, समावेश और समाधान...BRICS में क्या खेला करने भारत आ रहे रूस, चीन और ईरान

Angelina Jolie अचानक यूक्रेन पहुंचीं, बेटे के साथ Kharkiv के बॉक्सिंग क्लब का किया दौरा

Vadodara में उमड़ा जनसैलाब, PM Modi ने 20,700 करोड़ के Infrastructure प्रोजेक्ट्स किए लॉन्च, ऐसे हुआ स्वागत। Video