Jan Gan Man: Indore में Love Jihad चलाने वालों को फंडिंग दे रहा था Congress पार्षद Anwar Qadri, Hindu बेटियां थीं निशाने पर

By नीरज कुमार दुबे | Jun 17, 2025

मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने हिंदू लड़कियों के खिलाफ चल रहे लव जिहाद की साजिश का पर्दाफाश किया है। बड़ी बात यह है कि कांग्रेस के एक पार्षद पर इस लव जिहाद के लिए फंडिंग करने के आरोप लगे हैं। कांग्रेस के पार्षद के खिलाफ धन के बल पर धर्मांतरण की साजिश में शामिल होने के आरोप में भी मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश की जा रही है। बाणगंगा थाने के प्रभारी सियाराम गुर्जर ने संवाददाताओं को बताया है कि पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों- साहिल शेख और अल्ताफ शाह को प्रेम की आड़ में दो युवतियों के साथ दुष्कर्म और अन्य अपराधों के आरोपों में हाल में गिरफ्तार किया था। थाना प्रभारी के मुताबिक दोनों आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में ‘स्वीकार’ किया कि पीड़ित युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर धर्मांतरित कराने के लिए उन्हें कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी ने कुल तीन लाख रुपये दिए थे और यह रकम उन्होंने युवतियों पर खर्च की थी। सियाराम गुर्जर ने बताया कि धन के दम पर धर्मांतरण की साजिश में शामिल होने के आरोप में कादरी के खिलाफ संबद्ध कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि अनवर कादरी ने उनसे कहा था कि हिंदू युवतियों से शादी करो और फिर उन्हें देह व्यापार के कारोबार में संलिप्त करो।

यहां सवाल उठता है कि इंदौर की घटना पर सख्त कार्रवाई की बात कर रही पुलिस और राज्य सरकार क्या यह बताने का कष्ट करेंगी कि भोपाल वाले मामले में आरोपियों के खिलाफ कौन-सी सख्त कार्रवाई की गयी? कहने को सरकारों ने कड़े कानून बना रखे हैं लेकिन फिर भी लव जिहाद की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सवाल उठता है कि इस समस्या के मूल कारण क्या हैं और उनका समाधान क्या है? इन सब मुद्दों पर उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता और भारत के पीआईएल मैन के रूप में विख्यात श्री अश्विनी उपाध्याय ने कई बड़ी बातें कही हैं जोकि सभी को सुननी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: आँखें फोड़ देनी चाहिए और हाथ काट देने... BJP विधायक ने लव जिहादियों के लिए की शरिया कानून वाली सजा की मांग

हम आपको बता दें कि आरोप के मुताबिक, आरोपी साहिल ने करीब पांच महीने पहले इंस्टाग्राम पर हिंदू बनकर युवती से दोस्ती की थी। 12 मई को वह युवती को बातचीत के लिए दोस्त के कमरे पर ले गया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद, 30 मई को उसने युवती को स्कीम-54 में एक कैफे पर मिलने बुलाया और वहां भी जबरदस्ती की। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक साहिल ने युवती को बताया कि वह मुसलमान है और उसे भी धर्म बदलने के लिए कहा। उसने युवती से कहा कि इसके लिए तुम जितना पैसा मांगोगी वह मैं दूंगा। इसके बाद उसने युवती को जबरदस्ती बुर्का पहनाया। गिरफ्तारी के बाद साहिल ने बताया कि उसकी मुलाकात अनवर कादरी से एक सामाजिक कार्यक्रम में हुई थी। उसने बताया कि कादरी ने उसे दो लाख रुपये देकर कहा था कि इस काम को आगे बढ़ाओ। आरोप के मुताबिक, दूसरे आरोपी अल्ताफ ने भी अनवर से एक लाख रुपये लेने की बात मान ली है। 

इस बीच, भाजपा की शहर इकाई के अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा, ‘‘कादरी लव जिहाद का गिरोह चला रहे हैं। हमने पुलिस से मांग की है कि कादरी के खिलाफ दर्ज मामले की विस्तृत जांच करते हुए उन्हें एनएसए के तहत गिरफ्तार किया जाए। उनकी संपत्तियों और उनके बंदूक के लाइसेंस भी जांच की जाए।’’ कादरी के खिलाफ दर्ज मामले को लेकर अब तक कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उल्लेखनीय है कि ‘लव जिहाद’ शब्द का इस्तेमाल दक्षिणपंथी संगठन यह दावा करने के लिए करते हैं कि मुस्लिम पुरुष अन्य धर्मों की महिलाओं को इस्लाम में धर्मांतरित करने के लिए प्रेम के जाल में फंसाते हैं।

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें